पलामू : जिले के 14 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है। ट3सफर होने वाले थाना प्रभारियों में तीन महिलाएं भी हैं। जिले में अपराध पर नियंत्रण, प्रशासनिक दृष्टिकोण तथा बेहतर पुलिसिंग का ख्याल रखते हुए यह कदम उठाया गया है। सभी थाना प्रभारी 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं।
बदले गए थाना प्रभारियों में कई ऐसे हैं जिनका कार्यकाल दो वर्ष से अधिक हो गया था। साथ ही पलामू की तीनों महिला थाना प्रभारियों का ट्रांसफर करते हुए उनके कार्य क्षेत्र को बदला गया है। छतरपुर, पिपरा, नौडीहा बाजार और चैनपुर थाना प्रभारी का कार्यकाल दो वर्ष से भी अधिक हो चुका था।
तीन महिला थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर तंजीलुल मन्नान मनव्वर को हैदरनगर, सतबरवा थाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सतबरवा का थाना प्रभारी, सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार को नौडीहा बाजार थाना का प्रभारी, टाउन महिला थाना प्रभारी रुपा बाखला को छतरपुर महिला, छतरपुर महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी को हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी, हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी को टाउन महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
जबकि, हुसैनाबाद थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सौरव चौबे को छतरपुर थाना, सदर थाना प्रभारी लाल जी को चैनपुर थाना प्रभारी, चैनपुर थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी को पाटन, टाउन थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को पांकी, टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा को पीपरा, हैदरनगर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर अफजाल अंसारी को सदर थाना भेजा गया है।
वहीं पड़वा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर राजू कुमार गुप्ता को देवरी ओपी, सब इंस्पेक्टर सुशील उरांव को नवगढ़ा ओपी प्रभारी बनाया गया है।

