Home » Khunti News: खूंटी में मेला देखने गए किशोर और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस

Khunti News: खूंटी में मेला देखने गए किशोर और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस

हत्यारों का पता लगाने में जुटी पुलिस, डॉग स्क्वायड का लिया गया शहर

by Mujtaba Haider Rizvi
Khunti Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti: खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र में सायको बाजार में मेला देखने गए किशोर और किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हड़िया दुकान के पास हुई घटना

बताया जा रहा है कि रविवार की रात को सायको बाजार में मेला था। यहां पारंपरिक छऊ नृत्य भी हो रहा था। किशोर और किशोरी छऊ नृत्य देखने आए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर पर हड़िया की दुकान थी। किशोर और किशोरी को हड़िया की दुकान के पास देखा गया और यहीं बदमाशों ने उन पर हमला कर धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी।

घटनास्थल पर बुलाई गई फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम

हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। रात में किसी को घटना का पता नहीं चला। सोमवार की सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी तब पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। डाग स्क्वाड भी बुलाया गया। डीएसपी वरुण रजक का कहना है की प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है या फिर आपसी रंजिश या किसी गंभीर विवाद के बाद किशोर और किशोरी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हथियारों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Read Also- Palamu Murder: शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Comment