Home » RANCHI NEWS: होटवार जेल यौन शोषण मामले में जांच टीम के सामने महिला बंदी ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या बताया 

RANCHI NEWS: होटवार जेल यौन शोषण मामले में जांच टीम के सामने महिला बंदी ने लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या बताया 

झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने सोमवार को जांच कराने का दिया था निर्देश

by Vivek Sharma
होटवार जेल में महिला बंदी के यौन शोषण मामले में जांच टीम पहुंची। पीड़िता ने जेलर व अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में महिला बंदी के कथित यौन शोषण मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जांच के लिए जेल पहुंची टीम के समक्ष पीड़ित महिला बंदी ने स्वीकार किया कि उसके साथ जेल के भीतर यौन शोषण हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि जेलर और जेल अधीक्षक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने सोमवार को जांच कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद झालसा सचिव कुमारी रंजना के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव की अध्यक्षता में एक टीम होटवार जेल पहुंची और मामले की जांच की। जांच टीम ने पीड़ित महिला के अलावा आरोपित अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यौन शोषण की घटना सही पाए जाने के संकेत मिले हैं। टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। साथ ही ये भी पाया गया कि कही भी शिकायत पेटी नहीं लगाई गई है। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी और जेल प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Leave a Comment