Home » Seraikela News: चांडिल के गांवों में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, पांच घरों में धावा बोलकर चट कर गया खाद्यान्न

Seraikela News: चांडिल के गांवों में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, पांच घरों में धावा बोलकर चट कर गया खाद्यान्न

यह हाथी काशीपुर गांव भी पहुंचा और यहां भी दो घरों को नुकसान पहुंचाया।

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela elephant vandalizing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। चांडिल प्रखंड के लावा बेहराडीह गांव में एक हाथी घुस गया। इस हाथी ने पांच घरों में तोड़फोड़ की। घरों की दीवार तोड़ दी। छप्पर तोड़ दिया। गांव के तरणी महतो के घर में घुसकर हाथी धान और अन्य खाद्यान्न चट कर गया। यह हाथी काशीपुर गांव भी पहुंचा और यहां भी दो घरों को नुकसान पहुंचाया।

हाथी के पहुंचते ही घरों में सो रहे लोग भाग खड़े हुए और किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी का उत्पात रात भर जारी रहा। लोगों ने मशाल जलाकर हो हल्ला कर हाथी को किसी तरह जंगल में खदेड़ा। लेकिन लोग रात भर जागते रहे कि कहीं हाथी दोबारा उधर आकर हमला न कर दे। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं कर रहा है।

यही नहीं सरकार की तरफ से हाथियों को भगाने के लिए जो मदद मिलती है, उसकी भी बंदर बांट कर ली जाती है। ग्रामीणों तक कुछ नहीं पहुंचता। ग्रामीण अपने पैसे से मशाल आदि जलकर हाथियों को भगाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिन घरों में हाथियों ने तोड़फोड़ की है, उन्हें मुआवजा दिया जाए।

Read also Potka Murder : पोटका में मामूली विवाद में पिता को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Related Articles

Leave a Comment