Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग पुल के पास बहरागोड़ा से जमशेदपुर आ रहे एक डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगने की यह घटना मंगलवार सुबह की है। बताते हैं कि जैसे ही वाहन चालक दिलीप गोप को आग लगने की भनक लगी।
वह फौरन गाड़ी रोक कर उतर गया। इसके बाद पूरा डंपर धू धू कर जल गया। डंपर के सभी टायर और बॉडी जल गए हैं। आग लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, कामयाब नहीं हुए।
बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में अक्सर वाहनों में आग लग जाती है। जमशेदपुर में पिछले साल कई कारें, बाइक आदि इसी तरह चलते-चलते जल गए थे। इस साल भी यह सिलसिला जारी है।

