Home » Chaibasa News : चाईबासा के रो-रो नदी डैम में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, दो दिन बाद मिला शव

Chaibasa News : चाईबासा के रो-रो नदी डैम में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, दो दिन बाद मिला शव

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रो-रो नदी डैम में नहाने के दौरान डूबे 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से छात्र का शव डैम से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान गणेश सोय के रूप में हुई है। वह जगन्नाथपुर प्रखंड के सोसोपी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में चाईबासा के सुफलसाई में रहकर संत जेवियर स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गणेश अपने दोस्तों के साथ रो-रो नदी डैम में नहाने गया था। नहाने के क्रम में वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में ओझल हो चुका था।

घटना की सूचना तुरंत परिजनों और मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। परिजनों और पुलिस को आशंका थी कि शव किसी चट्टान में फंसा हुआ है, जिसके कारण उसे ढूंढने में काफी समय लगा।

लगातार दो दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद शनिवार को उसका शव डैम से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है। इधर घटना के बाद जगन्नाथपुर के सोसोपी गांव और सुफलसाई में मातम पसरा हुआ है। एक होनहार छात्र की असमय मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डैम के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Read Also Chaibasa News : डीपीएस के छात्र ने लगाई फांसी, इलाके में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Comment