रांची: झारखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। रांची, हटिया, सिल्ली समेत ज्यादातर जगहों के डीएसपी बदल दिए गए हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से ऐसा निर्णय लिया गया है।
झारखण्ड में 201 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। नए फेर बदल में 64 नवप्रोन्नत डीएसपी और अक्टूबर 2024 से अपना प्रशिक्षण पूरा कर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 39 नवनियुक्त (प्रशिक्षु) डीएसपी अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिल गई हैं। वे लंबे समय से पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। यद्यपि जून 2025 में ही उन्हें प्रमोशन तो मिल गया था लेकिन जिम्मेदारी नहीं मिली थी। प्रमोशन के बाद भी वे पहले वाले पद पर काम कर रहे थे।
नई पोस्टिंग नहीं पाने वाले पुलिस मुख्यालय में देंगे योगदान
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके वर्तमान स्थान पर किसी अन्य अधिकारी का पदस्थापन हो गया है, लेकिन उन्हें फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली है, वे तुरंत पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड (रांची) में अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।
नए तबादले में राजधानी रांची, धनबाद, पलामू, लातेहार, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग, गुमला,जामताड़ा जैसे शहरों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों (SDPO) के प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है।
नीरज कुमार गढ़वा से आए हटिया
रांची: नीरज कुमार को गढ़वा से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक, हटिया बनाया गया है। इसके अलावा आलोक कुमार सिंह को डीएसपी (सी०सी०आर०, रांची), अजय आर्यन को डीएसपी (मु0-2, रांची), रामाकान्त रजक को डीएसपी (यातायात-1, रांची), और ताराश सोरेन को डीएसपी (यातायात-2, रांची) के पद पर तैनात किया गया है।
जमशेदपुर: संजीव कुमार-1 को डीएसपी (नगर, जमशेदपुर) और सुमित कुमार को डीएसपी (विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर) बनाया गया है।
हजारीबाग: अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान, हजारीबाग) और रूपक कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर, हजारीबाग) की कमान सौंपी गई है।
धनबाद: प्रकाश सोय को डीएसपी (विधि-व्यवस्था, धनबाद) और नाजीर अख्तर को डीएसपी (मु0-2, धनबाद) की जिम्मेदारी मिली है। रोहित कुमार साव धनबाद के नए यातायात डीएसपी होंगे।
बोकारो: पवन कुमार-1 को डीएसपी (मु०, बोकारो), राजीव रंजन को डीएसपी (नगर, बोकारो) और अजय प्रसाद को डीएसपी (यातायात, बोकारो) नियुक्त किया गया है।
एसीबी और विशेष शाखा
इस अधिसूचना के जरिए झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), विशेष शाखा (Special Branch), और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) जैसी मुख्य विंग्स में भी भारी संख्या में नवप्रोन्नत और अन्य डीएसपी अधिकारियों को पदस्थापित कर सुरक्षा और जांच व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
जाने कौन कहां गए पूरी सूची :
| अधिकारी का नाम | नई पदस्थापना |
|---|---|
| नीरज कुमार | हटिया डीएसपी |
| दीपक कुमार | बेड़ो डीएसपी |
| मनीष चंद्र लाल | सिल्ली डीएसपी |
| अजय आयर्न | मुख्यालय-2, रांची |
| प्रकाश सोय | विधि व्यवस्था, धनबाद |
| राजीव रंजन | सिटी डीएसपी, बोकारो |
| अजय प्रसाद | ट्रैफिक डीएसपी, बोकारो |
| रामाकान्त रजक | ट्रैफिक-1, रांची |
| ताराश सोरेन | यातायात-2, रांची |
| प्रदीप कुमार | DSP, साइबर, रांची |
| कुमार विनोद | मु0-1, धनबाद |
| प्रदीप कुमार साव | डीएसपी सीसीआर, धनबाद |
| नाजीर अख्तर | DSP (मु0-2), धनबाद |
| रोहित कुमार साव | DSP, यातायात, धनबाद |
| अजित कुमार विमल | SDPO, बाघमारा |
| लिलेश्वर महतो | SDPO, निरसा |
| प्रकाश चन्द्र महतो | SDPO, सिन्दरी |
| पवन कुमार | DSP (मु०), बोकारो |
| राजीव रंजन | DSP, नगर, बोकारो |
| अजय प्रसाद | DSP, यातायात, बोकारो |
| राम प्रवेश कुमार | सीसीआर, बोकारो |
| रविन्द्र कुमार सिंह | SDPO, बेरमो |
| दयानन्द कुमार | DSP, पटमदा |
| संजीव कुमार | DSP, नगर, जमशेदपुर |
| मनोज Kumar | DSP (मु0-2), जमशेदपुर |
| सुमित कुमार | DSP, विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर |
| विकास आनन्द लागुरी | SDPO, घाटशिला |
| अनुभव भारद्वाज | SDPO, सरायकेला |
| दुसरू बानसिंह | DSP (मु०), सरायकेला |
| शिव प्रकाश कुमार | SDPO, चाण्डिल |
| अमित कुमार | एएसपी अभियान, हजारीबाग |
| रूपक कुमार सिंह | SDPO, सदर, हजारीबाग |
| अरमानुल हक | सीसीआर, हजारीबाग |
| ज्ञान रंजन | मु0-2, हजारीबाग |











