Home » Lohardaga News : नौ साल की मासूम के साथ हैवानियत, मौसा गिरफ्तार

Lohardaga News : नौ साल की मासूम के साथ हैवानियत, मौसा गिरफ्तार

Lohardaga News : हालत बिगड़ने पर अस्पताल छोड़ भाग रहा था आरोपित, पुलिस ने बस स्टैंड से दबोचा, लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र की घटना

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur CRIME NEWS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga : कैरो थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही मौसा द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि बच्ची को फिलहाल बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता के दूसरे विवाह और मां के रोजगार के सिलसिले में चेन्नई में रहने के कारण बच्ची अपनी मौसी के घर कैरो थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मौसा बच्ची को घर में अकेला पाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही किसी को घटना की जानकारी देने पर धमकी भी देता था।

बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपित मौसा ने फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद आरोपित इलाज के लिए बच्ची को लेकर कुडू स्थित अस्पताल पहुंचा। वहां बच्ची को छोड़कर वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कुडू बस स्टैंड से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़िता की मौसी ने अपने पति के खिलाफ कैरो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपित की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की फिलहाल बच्ची बाल कल्याण समिति में है। मामले में एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पीड़िता मासूम के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read Also: Lohardaga Crime: विक्षिप्त ने बिना कोई कारण पत्नी और मां की हत्या कर दी; पूछने पर कहा- गुस्सा आ गया था

Related Articles

Leave a Comment