Home » Hazaribagh News : घर में जमा महुआ शराब से चली गई एक ही परिवार के तीन लोगों की जान

Hazaribagh News : घर में जमा महुआ शराब से चली गई एक ही परिवार के तीन लोगों की जान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड में महूआ से शराब बनाने और पीने का प्रचलन अक्सर जानलेवा साबित हो चुका है, लेकिन ताजा मामला इस शराब के भंडारण से जुड़ा है। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुआ। मृतकों में चमेली देवी, उसका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव शामिल हैं। घायल आनंद साव का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, इस घर के अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में अवैध रूप से महुआ शराब रखी जाती थी। लंबे समय तक महुआ शराब रखने के कारण टैंक में जहरीली गैस बन गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को रात में सबसे पहले चमेली देवी टैंक मैं महुआ शराब निकालने उतरी थी। जहरीली गैस की चपेट में आने से उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही मौत हो गई।


महिला को बचाने के लिए उसका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव टैंक में उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। वहीं तीनों को बचाने के प्रयास में आनंद साव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कटकमदाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अवैध महुआ शराब निर्माण और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Read Also- Golmuri Firing: नामदा बस्ती में महिला पर फायरिंग से दहशत, घटना को अंजाम देकर फरार हो गए आरोपी

Related Articles

Leave a Comment