Home » Palamu Crime News : पलामू में भैंस चराने गए बुजुर्ग की संदिग्ध मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Palamu Crime News : पलामू में भैंस चराने गए बुजुर्ग की संदिग्ध मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के तालाब के पास मंगलवार को 73 साल के एक बुजुर्ग शिव महतो की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उनका शव तालाब के किनारे से बरामद किया गया। इससे क्षेत्र में  हड़कंप मच गया है। घर वालों का आरोप है कि बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या की गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

​क्या है पूरा मामला

​परिजनों के मुताबिक, शिव महतो रोज की तरह मंगलवार को भी अपनी भैंस चराने के लिए भीतर बांध तालाब की तरफ गए थे। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो लोगों ने खोज खबर शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि तालाब में डूबने से उनकी जान चली गई है।ॉ

घर वाले जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिव महतो का शव तालाब के बाहर पड़ा था। चौंकाने वाली बात यह थी कि उनके कपड़े बिल्कुल सूखे थे, जबकि उनके जूते और कुछ कपड़े वहां से गायब थे।

​परिजनों ने दो लोगों पर लगाया आरोप

​मृतक के बेटे कमलेश यादव ने गांव के ही दो युवकों, अशोक भुइहर और मनतू भुइहर पर हत्या का शक जताया है। परिवार का कहना है कि शव को जब घर लाकर ध्यान से देखा गया, तो शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि पहले भी आरोपियों ने तालाब के पास भैंस चराने को लेकर शिव महतो को धमकी दी थी और वहां आने से मना किया था।

​पुलिस का क्या कहना है

​मामले की जांच करने पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में स्थानीय लोगों ने कहा कि भैंस को तालाब से निकालने के चक्कर में बुजुर्ग डूबने लगे थे, जिन्हें बाहर निकाला गया था। हालांकि, पुलिस को बुजुर्ग के शरीर में ज्यादा पानी नहीं मिला है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। शरीर पर चोट के निशान हल्के हैं।

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस से इंसाफ और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: कदमा में युवक पर जानलेवा हमला, पिस्तौल की बट से सिर फोड़ा; सोने की चेन छीनने का आरोप 

Related Articles

Leave a Comment