Home » Jharkhand Crime: गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की रामगढ़ में ईंट से मारकर हत्या, 11 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद

Jharkhand Crime: गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की रामगढ़ में ईंट से मारकर हत्या, 11 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद

रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत रबोध गांव में ही गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की भूमि विवाद में ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत रबोध गांव में ही गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उनके पैतृक गांव मंगलवार को दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया गया।

सुबह जमीन विवाद को लेकर उनका झगड़ा गांव के ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ। इस दौरान लगभग एक दर्जन महिला -पुरुषों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। उनके सिर पर ईंट से जोरदार प्रहार कर दिया। सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल वहीं गिर गए और छटपटाकर घटनास्थल पर ही शांत पड़ गए। उनके परिजनों और गांव वालों ने आनन-फानन में बालेश्वर पटेल को होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर बनाने के लिए खरीदी थी जमीन

सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ने अपने गांव में ही मई महीने में 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी। यह जमीन उन्होंने महेश प्रसाद से रजिस्ट्री कराई थी। उस पर वह घर बनाने के लिए बोरिंग करवा रहे थे। मंगलवार सुबह जब वह उस जमीन पर काम करा रहे थे, तभी उन पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

हेमंत सरकार में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं : विधायक

घटना की सूचना मिलने पर विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो होप हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने झारखंड सरकार पर सीधा हमला बोला। कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। यहां जब अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का हाल क्या होगा, इसकी कल्पना कर सकते हैं। उनके क्षेत्र में दिन दहाड़े असामाजिक तत्वों ने गिरिडीह में पदस्थापित सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।

दो गिरफ्तार, छापेमारी जारी

घटना की सूचना पर पहुंचे मांडू थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि वारदात के बाद तत्काल कार्रवाई की गई है। मामले में फिलहाल दो लोगों को पकड़ा गया है। साथ ही जिन लोगों का भी नाम सामने आया है, उनके खिलाफ छापेमारी चल रही है। रजिस्टर बालेश्वर पटेल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घटना की पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। लेकिन उनके सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दविश दे रही है। इस मामले के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read Also: बर्मामाइंस में ट्रक चालक पर चापड़ से जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Comment