Home » Chaibasa News : अडानी एसीसी प्रबन्धन के खिलाफ यूथ इंटक ने किया धरना प्रदर्शन

Chaibasa News : अडानी एसीसी प्रबन्धन के खिलाफ यूथ इंटक ने किया धरना प्रदर्शन

नौ सूत्री मांग पत्र को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन, जिसमें प्रखंड कार्यालयों में जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों के साथ डीएमफटी मद से बनने वाले सड़क, पुल में होनेवाले विलंब पर संवेदकों द्वारा बरती जा रही कोताही शामिल थे।

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयाँ के नेतृत्व में बुधवार को पुराना डी सी कार्यालय के समक्ष अडानी एसीसी सीमेंट फैक्टरी समेत नौ सूत्री मांग पत्र को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित की गई थी, जिसमें प्रखंड कार्यालयों में जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों के साथ डीएमफटी मद से बनने वाले सड़क, पुल में होनेवाले विलंब पर संवेदकों द्वारा बरती जा रही कोताही शामिल थे। झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि झींकपानी स्थित अडानी एसीसी कम्पनी को चालू करवाने के लिए मजदूरों संग हर कदम पर साथ लड़ने को तैयार है यूथ इंटक। वहीं जिला कांग्रेस के प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि मजदूरों के हक एवं यूथ इंटक की इस लड़ाई में फैक्टरी बंद होने से होनेवाली बेरोजगारी की समस्या को लेकर राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक मजदूरों की समस्या से अवगत कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

धरना प्रदर्शन में किसने किया संबोधित

धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन बोयपाई, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, झारखंड प्रदेश मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू, इंटक जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, अमृत मांझी, गुलज़ार अंसारी, शीतल पूर्ति, समीर हेंब्रम, जितेंद्र सिंह ने संबोधित किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजू कायम ने किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित सदस्य

धरना के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, छब्बन रिजवी, महिला नेत्री जानवी कूदादा, मोहम्मद सलीम, शैली सिंकू, प्रतीक कुमार, विशाल गुड़िया, पीपुन बारीक, विजय देवगम, मोहम्मद ज़ुबैर, लखींद्र पान, पातोर तिरिया, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, घनश्याम बारी, गोपाल बोदरा, विकाश चंद्र दास, फिरोज असरफ, फरजान खान आदि उपस्थित थे।

Read Also- West Singhbhum News : डॉक्टर्स डे पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने सेल अस्पताल के चिकित्सकों को किया सम्मानित

Related Articles

Leave a Comment