Home » Jamshedpur Flood News : बाढ़ में डूबे घर का दरवाजा बंद करने गया था युवक, तेज बहाव में बह गया, दो दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

Jamshedpur Flood News : बाढ़ में डूबे घर का दरवाजा बंद करने गया था युवक, तेज बहाव में बह गया, दो दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur flood news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में 18 अगस्त की रात नदी के तेज बहाव में बह गए 28 वर्षीय टीपू खान का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। परिजनों ने दो दिनों तक अपने स्तर पर लगातार तलाश करने के बाद भाटिया बस्ती के पास नदी किनारे झाड़ियों से शव खोज निकाला।

परिजनों का आरोप है कि टीपू के नदी में बहने के बाद से वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ की ओर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने स्वयं नदी और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह भी परिजन टीपू की तलाश में निकले थे। इसी दौरान भाटिया बस्ती के पास नदी किनारे झाड़ियों में उन्हें टीपू का शव दिखाई दिया। इसके बाद करीब सुबह आठ बजे कदमा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।घटना के बाद टीपू खान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि समय पर पर्याप्त मदद और प्रभावी सर्च ऑपरेशन नहीं चलाए जाने के कारण उन्हें खुद ही दो दिनों तक लगातार टीपू की तलाश करनी पड़ी। गौरतलब है कि टीपू मंगलवार की रात बाढ़ के दौरान अपने घर का दरवाजा बंद करने गया था। तभी वह तेज बहाव में बह गया था।

Read also एमजीएम अस्पताल चोरीकांड का खुलासा : कपड़े बदलकर छिपाता था पहचान, 12 से अधिक मोबाइल-गहनों के साथ पांच गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment