Home » Gurabanda Vehicle Theft Gang: गुड़ाबांदा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 17 बाइक-स्कूटी के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Gurabanda Vehicle Theft Gang: गुड़ाबांदा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 17 बाइक-स्कूटी के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्वालकाटा स्थित मिलनवीथी हाई स्कूल के पास हरिकीर्तन मंडप के निकट तीन युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ संगठित होकर अड्डेबाजी कर रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime gurabanda pic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से और उनकी निशानदेही पर कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गुड़ाबांदा थाना प्रभारी कुमार सुमित यादव ने छापेमारी दल का गठन किया।

स्कूल के पास चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए तीन युवक

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ज्वालकाटा स्थित मिलनवीथी हाई स्कूल के पास हरिकीर्तन मंडप के निकट तीन युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ संगठित होकर अड्डेबाजी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों युवकों को तीन वाहनों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर सुनियोजित तरीके से जमशेदपुर शहर और अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

निशानदेही पर कुल 17 चोरी के वाहन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से और उनकी निशानदेही पर कुल 17 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें मुख्य रूप से स्प्लेंडर प्लस की विभिन्न मोटरसाइकिलें, पैशन प्रो और एक होंडा साइन बाइक शामिल हैं। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस मामले में गुड़ाबांदा थाना में सोमवार 24 अगस्त को केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभाष महली (28 वर्ष), पिता चंद्रमोहन महली, जयप्रकाश महली उर्फ प्रकाश (22 वर्ष), पिता सहदेव महली और सचिन महली (23 वर्ष), पिता दुवई महली के रूप में की गई है। तीनों आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकशोल, टोला डुगरीगोड़ा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और बरामद वाहनों से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो इन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के इस काम में उनके साथ मिथुन सामद उर्फ राकेश कुमार उर्फ रामकुमार सामद ब्रम्हानंद सामद उर्फ बापी सामद और एक अज्ञात शामिल था। मिथुन और ब्रम्हानंद गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के ही भालकी के रहने वाले हैं। पुलिस  इन दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। एक अन्य अज्ञात आरोपी का भी पुलिस पता लगा रही है।

Read also Jamshedpur Murder : जमशेदपुर के छाया नगर में युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका गया शव

Related Articles

Leave a Comment