Home » Jamshedpur News : जापान में स्विमिंग पूल में डूबने से पोटका के होनहार छात्र की मौत, IIT खड़गपुर में शोक

Jamshedpur News : जापान में स्विमिंग पूल में डूबने से पोटका के होनहार छात्र की मौत, IIT खड़गपुर में शोक

Jamshedpur News : रविवार को जापान में स्विमिंग के दौरान श्याम अचानक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में हिरोशिमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News: Potka Student Dies in Japan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के पोटका निवासी और आईआईटी खड़गपुर के मेधावी छात्र श्याम संतोष अग्रवाल (25) की जापान में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद आईआईटी खड़गपुर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। श्याम संस्थान के आर्किटेक्चर एंड रीजनल प्लानिंग विभाग में स्नातकोत्तर (पीजी) के छात्र थे।

गौरतलब है कि श्याम संतोष अग्रवाल का चयन इसी साल जापान के प्रतिष्ठित हिरोशिमा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप के लिए हुआ था। वह मई से जापान में रहकर इंटर्नशिप कर रहे थे। उनकी इंटर्नशिप दिसंबर में पूरी होनी थी।

बताया जा रहा है कि रविवार को जापान में स्विमिंग के दौरान श्याम अचानक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में हिरोशिमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

श्याम आईआईटी खड़गपुर के लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) छात्रावास में रहते थे। शिक्षकों और सहपाठियों के अनुसार वह पढ़ाई में बेहद प्रतिभाशाली और मिलनसार छात्र थे। अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप के लिए जापान जाना उनकी शैक्षणिक प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रमाण था।

IIT खड़गपुर के निदेशक ने जताया दुख

घटना पर आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का एक होनहार छात्र भारत और आईआईटी खड़गपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के उद्देश्य से जापान गया था। इतनी कम उम्र में उसके निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है।

श्याम की असामयिक मौत से उनके परिवार, मित्रों, शिक्षकों और सहपाठियों में गहरा शोक है। जापान में हुए इस हादसे ने उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों को अचानक खत्म कर दिया।

Read Also: Jamshedpur News: धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने तय की व्रत-त्योहारों की तिथियां

Related Articles

Leave a Comment