Home » Ramgarh Accident : चुट्टूपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर ने 6 से ज्यादा गाड़ियों में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Ramgarh Accident : चुट्टूपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर ने 6 से ज्यादा गाड़ियों में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Ramgarh Accident :​ ब्रेक फेल होते ही मचा कोहराम, कई कारें क्षतिग्रस्त; चालक और खलासी मौका देखकर फरार

by Kanchan Kumar
Ramgarh Chuttupalu Ghati Trailer Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार की शाम‌ भयानक हादसा हो गया। रांची की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही ट्रेलर पूरी तरह बेकाबू हो गया और रास्ते में जो भी गाड़ी सामने आई, उसे टक्कर मारता चला गया। इस बेकाबू ट्रेलर ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को चपेट में ले लिया।

​टोल प्लाजा पार करते ही ढलान में इस ट्रेलर की रफ्तार थमी नहीं। वाच टावर के पास इसने पैशन प्रो बाइक पर सवार एक युवक को कुचल दिया। हादसे में उस युवक की मौके पर ही जान चली गई। मृतक पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था।

​कई गाड़ियां हुईं चकनाचूर

इस तबाही के दौरान ट्रेलर ने स्विफ्ट कार, एक्सयूवी 300 और एक बड़े ट्रक को भी जोरदार टक्कर मारी। अंत में जब ट्रेलर उस बड़े ट्रक से टकराया, तब जाकर उसकी रफ्तार रुकी। हादसे में छोटी गाड़ियों पर सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वाहन बुरी तरह टूट-फूट गए हैं।

​चालक फरार, पुलिस ने संभाला मोर्चा

गाड़ी रुकते ही ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद घाटी में यातायात फिर से चालू कराया जा सका। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है।

Read Also: Ramgarh News : ‘ऊपरी हवा’ समझकर कराते रहे झाड़-फूंक, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी

Related Articles