Home » Chaibasa News : समाज की सेवा में आगे आए चाईबासा के फुटपाथी दुकानदार, 25 यूनिट रक्तदान

Chaibasa News : समाज की सेवा में आगे आए चाईबासा के फुटपाथी दुकानदार, 25 यूनिट रक्तदान

सदर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी वालंटियर्स को सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुख्यालय चाईबासा में शनिवार को फुटपाथ विक्रेता दुकानदार संघ कल्याण ट्रस्ट ने समाज सेवा और इंसानियत की एक शानदार मिसाल कायम की। संस्था के तत्वावधान में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें संघ से जुड़े दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कुल 25 यूनिट रक्त दान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी त्रिशानु राय उपस्थित हुए।

उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी वालंटियर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सहायता नहीं, बल्कि किसी संकटग्रस्त व्यक्ति को जीवनदान देने वाला अत्यंत महान कार्य है। हर स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर ब्लड डोनेट करना चाहिए, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में किसी भी मरीज की सांसें सिर्फ खून की कमी के कारण न थमें।

कल्याण ट्रस्ट के पूरे नेतृत्व और सदस्यों की सराहना

त्रिशानु राय ने इस सफल आयोजन के लिए कल्याण ट्रस्ट के पूरे नेतृत्व और सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी रोजी-रोटी कमाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना एक अनुकरणीय कदम है। इस प्रकार के प्रयासों से जरूरतमंदों को संकट के समय समय पर ब्लड मिल पाता है। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अजय झा, ललन खान, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश सिंह, सदस्य आशीष कर्मकार, राहुल पोद्दार और सदर अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Read Also Chaibasa News : समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर रखे विचार

Related Articles

Leave a Comment