Home » Chaibasa Accident News : मंझारी में अज्ञात बाइक की चपेट में आने से पैदल यात्री की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

Chaibasa Accident News : मंझारी में अज्ञात बाइक की चपेट में आने से पैदल यात्री की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें भागबिला गांव निवासी 36 वर्षीय रासिका बिरुवा की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार रासिका बिरुवा शुक्रवार को भरभरिया हाट में काम निपटाने के बाद पैदल ही अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि रासिका गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़े, जबकि आरोपी बाइक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही मंझारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

Read Also Chaibasa News : समाज की सेवा में आगे आए चाईबासा के फुटपाथी दुकानदार, 25 यूनिट रक्तदान

Related Articles

Leave a Comment