
Ghatshila : अमाइनगर पुलिया पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घाटशिला थाना कांड संख्या 52/26 (धारा 110/105 बीएनएस) के तहत नामजद अभियुक्त पाथरगोड़ा (मुसाबनी) निवासी गोवर्धन कर (43 वर्ष, पिता- सदानंद कर) को सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि अमाइनगर पुलिया पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पांच वर्षीया मासूम श्रेया सिन्हा की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उसके माता-पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में मृतका की घायल मां सुष्मिता सिन्हा के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
दूसरा व्यक्ति निकला यात्री
पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति केवल भाड़े पर यात्रा कर रहा था और दुर्घटना पूरी तरह से चालक गोवर्धन कर की लापरवाही व अनियंत्रित ड्राइविंग के कारण हुई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी चालक पर शिकंजा कसा।
“मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी चालक को जेल भेजा है। सड़क पर लापरवाही बरतने और निर्दोषों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। , थाना प्रभारी, घाटशिला
Read Also: Jamshedpur News : मानगो में मुस्कान रेसीडेंसी के गार्ड से 1500 रुपये की लूट

