Home » Koderma Ghati Accident : कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत

Koderma Ghati Accident : कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, एक चालक की मौत

Jharkahnd Hindi News : ढलान पर ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ ट्रेलर, टक्कर के बाद चालक की मौके पर गई जान

by Rakesh Pandey
Koderma Ghati Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के पास रविवार की रात करीब 12 बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृत चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं दूसरे वाहन का चालक दुर्घटनाग्रस्त केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस और राहत दल ने काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला।

बताया गया कि दोनों ट्रेलर रांची की तरफ से आ रहे थे और कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहे थे। दोनों वाहन घाटी में एक-दूसरे के पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मेघातरी के पास ढलान पर पीछे चल रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तेज ढलान के कारण ट्रेलर बेकाबू हो गया और आगे चल रहे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज आसपास के इलाके में काफी दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार और ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने मृतक चालक के शव और घायल चालक को सदर अस्पताल भेजा। घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों चालकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतक और घायल चालक की पहचान कराने में जुटी है।

Read Also- Potka News: मानपुर के सावनाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ

Related Articles

Leave a Comment