Home » Jamshedpur News : एग्रिको सड़क हादसे में मृतक के परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद

Jamshedpur News : एग्रिको सड़क हादसे में मृतक के परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद

मजदूर नेता बंटी सिंह ने परिजनों से मिलकर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एग्रिको चौक के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना पर मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बंटी सिंह ने मानवीय पहल करते हुए मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को सड़क दुर्घटना में खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बंटी सिंह ने कहा कि आर्थिक सहायता अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन संकट की घड़ी में परिवार को कुछ राहत जरूर दे सकती है। उन्होंने भविष्य में भी दिवंगत के परिवार को हरसंभव सहयोग देने तथा बच्चों की पढ़ाई में सहायता करने का संकल्प व्यक्त किया।
उन्होंने प्रशासन से एग्रिको सड़क दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

बंटी सिंह ने कहा, “दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles