Home » Jamshedpur News : नितारा फाउंडेशन के 11वें रक्तदान शिविर में 82 लोगों ने किया रक्तदान

Jamshedpur News : नितारा फाउंडेशन के 11वें रक्तदान शिविर में 82 लोगों ने किया रक्तदान

छोटा गोविंदपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, शामिल हुए कई लोग 

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती क्लब में नितारा फाउंडेशन की ओर से 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 82 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की मुहिम में योगदान दिया।

इस अवसर पर नितारा फाउंडेशन के सचिव अमित कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन रक्तदान के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित करता रहेगा।

शिविर में जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार और कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव समेत कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और नितारा फाउंडेशन की सामाजिक पहल की सराहना की।

आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और अतिथियों के प्रति आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Comment