Home » Jharkhand News: पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी, नेपाल सीमा के पास मजदूरी कर रही तीन नाबालिग बच्चियां बरामद

Jharkhand News: पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी, नेपाल सीमा के पास मजदूरी कर रही तीन नाबालिग बच्चियां बरामद

गांधी पार्क से लौटने पर परिजनों ने लगाई थी फटकार, गुस्से में आकर छोड़ दिया था घर, गोपालगंज से हुई सकुशल वापसी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू :अपनों की छोटी सी डांट कभी-कभी कितना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, इसकी एक बानगी पलामू में देखने को मिली। घर वालों की डांट से नाराज होकर अचानक तीन नाबालिग लड़कियां घर छोड़कर बाहर चली थीं जिन्हें पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है। तीनों बच्चियों को बिहार के गोपालगंज जिले से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जहां वे भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में मजदूरी करने लगी थीं।

​डांट बनी घर छोड़ने की वजह

मामला मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र का है। 24 सितंबर को तीनों सहेलियां जिनमें दो चचेरी बहनें हैं, स्थानीय गांधी पार्क घूमने गई थीं। वहां से जब वे देर शाम घर लौटीं तो परिजनों ने उन्हें फटकार लगा दी। इसी बात से आहत होकर तीनों ने चुपचाप घर छोड़ दिया। जब काफी देर तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला, तो घबराए परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

​तकनीकी सर्विलांस से मिला सुराग

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पलामू पुलिस तुरंत हरकत में आई। नियमानुसार गुमशुदगी के 24 घंटे बीतने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया और तफ्तीश शुरू की। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के सहारे पुलिस को पता चला कि तीनों लड़कियां बिहार के गोपालगंज इलाके में मौजूद हैं।

​स्पेशल टीम ने किया रेस्क्यू

सुराग मिलते ही टाउन थाने की एक विशेष टीम तुरंत गोपालगंज के लिए रवाना की गई। वहां पहुंचकर पुलिस ने पाया कि तीनों बच्चियां सीमावर्ती इलाके में काम कर रही थीं। पुलिस टीम ने तीनों का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित पलामू ले आई।
​पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गायब हुई तीनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी, और अब बच्चियां सुरक्षित अपने घर लौट आई हैं।
Read Also:  Ranchi Police : रांची में अचानक सील हुए शहर के बॉर्डर, सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स; अपराधियों से निपटने की तैयारियों की हुई जांच

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment