Home » Jamshedpur News: मानगो छोटे पुल पर महिला बच्चे के साथ नदी किनारे पहुंची, राहगीरों की तत्परता से दोनों सुरक्षित

Jamshedpur News: मानगो छोटे पुल पर महिला बच्चे के साथ नदी किनारे पहुंची, राहगीरों की तत्परता से दोनों सुरक्षित

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला वहां से चली गई। घटना के बाद कुछ देर तक पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

by Mujtaba Haider Rizvi
मानगो पुल पर आत्महत्या की कोशिश
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो छोटे पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ नदी किनारे पहुंच गई। महिला की स्थिति देखकर पुल से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला व बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला वहां से चली गई। घटना के बाद कुछ देर तक पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

जानकारी के अनुसार, महिला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह पति के व्यवहार और पारिवारिक विवाद को लेकर काफी परेशान थी। उसके पति पेंटिंग का काम करते हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण महिला मानसिक तनाव में थी।

हालांकि, महिला के नदी किनारे पहुंचने के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ महिला से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

राहगीरों ने महिला को समझाया और बच्चे के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उनकी तत्परता से महिला और उसका बच्चा सुरक्षित रहे। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Read also Mango Loot: मानगो में मोबाइल दुकान पर चाकू के बल पर लूट की कोशिश, बैग में बम होने की दी धमकी; दुकानदारों ने दबोचा

Related Articles

Leave a Comment