Home » Viksit Bharat Sankalp Sabha : मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का काम किया : संजय सेठ

Viksit Bharat Sankalp Sabha : मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का काम किया : संजय सेठ

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से बुधवार को ओटीसी मैदान हेहल में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है।

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीब परिवारों को इलाज की सुविधा मिली है। गांवों तक बिजली पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का भी उन्होंने उल्लेख किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम मेरा संकल्प है और राष्ट्र समृद्धि मेरा लक्ष्य है।’ उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

ओटीसी मैदान में कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद ढोल-मांदर के साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली गयी, जो हरमू चौक पहुंची। वहां सेवा ज्योति प्रज्वलित कर हरमू चौक को ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ के रूप में समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment