Home » Jamahedpur Education News : बीएड, एमएड व बीपीएड में खाली सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका : जेसीईसीईबी ने शुरू किया स्पेशल राउंड, 10 अक्टूबर तक च्वाइस फिलिंग

Jamahedpur Education News : बीएड, एमएड व बीपीएड में खाली सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका : जेसीईसीईबी ने शुरू किया स्पेशल राउंड, 10 अक्टूबर तक च्वाइस फिलिंग

by Rakesh Pandey
Jharkhand Education Service 41 Officers Transfer, DEO Posting Changes
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के बीएड, एमएड और बीपीएड संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026–28 में बची रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने विशेष चक्र (स्पेशल राउंड) ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार चरणों की काउंसलिंग के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। राज्य मेधा सूची में शामिल ऐसे सभी अभ्यर्थी, जो पिछले चारों राउंड में शामिल नहीं हो सके थे, जिन्हें सीट आवंटित नहीं हुई थी या सीट मिलने के बावजूद नामांकन नहीं ले पाए थे, वे इस विशेष काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, पूर्व में नामांकित ऐसे छात्र जो रिक्त सीटों पर संस्थान बदलना (अपग्रेडेशन) चाहते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, नया संस्थान आवंटित होने पर उनका पुराना नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा और नए कॉलेज में दाखिला लेना अनिवार्य होगा।

काउंसलिंग का टाइम-शेड्यूल :

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग: 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक

प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी: 12 अक्टूबर 2026

दस्तावेज सत्यापन और नामांकन: 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक

काउंसलिंग शुल्क और आवेदन प्रक्रिया:

अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट `jceceb.jharkhand.gov.in` पर उपलब्ध लिंक के जरिए अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं। विकल्पों के चयन की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है, इसलिए पर्षद ने अधिक से अधिक विकल्प चुनने की सलाह दी है। काउंसलिंग फीस के रूप में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए तथा एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपए ऑनलाइन जमा करना होगा।

Read Also Dr Anuradha Verma : डॉ. अनुराधा वर्मा बनीं ग्रेजुएट कॉलेज की नई प्रभारी प्राचार्या, कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना

Related Articles

Leave a Comment