Home » Jamshedpur News : महानवमी पर टेल्को में शांति और सद्भाव बनाए रखने में जुटी शांति समिति

Jamshedpur News : महानवमी पर टेल्को में शांति और सद्भाव बनाए रखने में जुटी शांति समिति

लेबर ब्यूरो सबूज कल्याण संघ में नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार की मौजूदगी में सदस्यों ने निभाई जिम्मेदारी

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा पर्व की महानवमी के अवसर पर टेल्को क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से टेल्को लेबर ब्यूरो सबूज कल्याण संघ में शांति समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर जमशेदपुर नगर पुलिस उपाधीक्षक श्री संजीव कुमार की मौजूदगी में टेल्को थाना शांति समिति एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

इस दौरान शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, पीके दास, कल्याणी शरण, सोहेल खान, प्रहलाद सिंह, बलदेव रजक, मंटू खान एवं इसरार खान सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महानवमी के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखना महत्वपूर्ण रहा। शांति समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से सामाजिक सौहार्द कायम रखने के लिए अपनी भूमिका निभाई।

समिति के सदस्यों का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान सभी समुदायों के बीच आपसी विश्वास, भाईचारा और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा की आराधना कर सकें और पर्व को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कर सकें।

Related Articles

Leave a Comment