Home » Chaibasa Accident News : मझगांव-जैंतगढ़ रोड पर बेकाबू ट्रेलर ने दुकान को मारी टक्कर, दुकानदार घायल, तीन स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे

Chaibasa Accident News : मझगांव-जैंतगढ़ रोड पर बेकाबू ट्रेलर ने दुकान को मारी टक्कर, दुकानदार घायल, तीन स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मझगांव-जैंतगढ़ रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुड़गांव गांव में साप्ताहिक बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दुकान के बाहर खड़े तीन स्कूली बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई।

कैसे हुई घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या OD 09 Y 9379 अचानक अनियंत्रित होकर हेमंत कुमार गौंड की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का अगला हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत यह रही कि दुकान के बाहर खड़े तीन स्कूली बच्चे राजा नायक (14 वर्ष), रितिक भुइयां (14 वर्ष) और जिगर भुइयां (13 वर्ष) ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वहां से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, उनकी साइकिलें ट्रेलर की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

नशे में था चालक?

ग्रामीणों के अनुसार ओडिशा के बड़बिल निवासी देवेंद्र पंडित का यह ट्रेलर चालक रितिक हेस्सा चला रहा था। चालक खाली ट्रेलर लेकर अपने ससुराल गुड़गांव आया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चालक ने साप्ताहिक हाट के दौरान नशा किया था और इसके बाद तेज रफ्तार में जैंतगढ़ की ओर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन से उसका नियंत्रण छूट गया और यह हादसा हो गया।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मझगांव थाने के एसआई गार्दी सुंडी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है तथा घायल दुकानदार और आरोपी चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read Also Chaibasa Murder News : चाईबासा में खूनी वारदात: बड़े भाई ने लोहे की रॉड से वारकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी हिरासत में

Related Articles

Leave a Comment