
Jamshedpur : सामाजिक संस्था तहरीक-ए-अदब कमेटी की ओर से दशहरा विसर्जन के अवसर पर विभिन्न स्थानों से निकलने वाले जुलूसों में शामिल श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। कमेटी की ओर से खड़ंगाझार, जोजोबेरा, बिरसानगर, राधिका नगर, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा एवं अन्य क्षेत्रों से निकलने वाले दर्जनों विसर्जन जुलूसों में शामिल लोगों को शीतल जल पिलाकर और लड्डू खिलाकर सेवा प्रदान की गई। संस्था का उद्देश्य विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं को सहयोग देना तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देना था।
इस सेवा कार्य में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इम्तियाज अहमद के साथ संरक्षक एवं टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक चंदेश्वर खान, परमजीत सिंह सहगल, अनिल प्रकाश, महेश जी, श्रीराम सिंह, सरदार हरभजन सिंह, सरदार गुरु चरण सिंह, प्रह्लाद सिंह एवं सैयद मेहंदी रज़ा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
कमेटी के सदस्यों ने जुलूस में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संदेश दिया। संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं।

