
सुनील बर्णवाल को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोफार्मा प्रमोशन का प्रस्ताव, प्रधान सचिव रैंक में दो पदों पर प्रोन्नति की संभावना; सचिव रैंक में आठ अधिकारियों के नाम
रांची : झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति को लेकर दिसंबर में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने की संभावना है। बैठक के बाद प्रोन्नति के योग्य अधिकारियों के नाम अनुशंसा के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजे जाएंगे। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत अधिकारियों की प्रोन्नति पर निर्णय लिया जाएगा। इस बार अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव रैंक में प्रोन्नति के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाना है। सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2027 की तिथि से प्रमोशन दियाजाएगा।
2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को इस बार भी प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति मिलने में अड़चन आ सकती है। उनके खिलाफ आरोपों से संबंधित मामला लंबित होने के कारण उनकी प्रोन्नति की संभावना प्रभावित हो सकती है। उनकी प्रोन्नति पिछले साल से ही लंबित बतायी जा रही है। पूजा सिंघल पर मनरेगा घोटाले से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।
वहीं, 2001 बैच के आईएएस अधिकारी और श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक मनीष रंजन को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति मिल सकती है। राज्य में इस रैंक के दो पदों पर प्रोन्नति की संभावना है। मनीष रंजन को एक जनवरी 2017 की प्रभावी तिथि से प्रोन्नति दिए जाने पर विचार हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी की प्रक्रिया और यूपीएससी की अनुशंसा के बाद ही होगा।
सुनील बर्णवाल के नाम पर भी होगा विचार
केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार बर्णवाल को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति दिए जाने की संभावना है। दिसंबर में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में संबंधित अधिकारियों की पात्रता और सेवा संबंधी रिकॉर्ड के आधार पर विचार किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार नाम यूपीएससी को भेजे जाएंगे। प्रोफार्मा प्रोन्नति के तहत प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारी को भी निर्धारित शर्तों के अधीन प्रोन्नति का लाभ दिया जा सकता है।
राज्य में मुख्य सचिव रैंक में पहले से पांच आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें अविनाश कुमार, मस्तराम मीणा, नितिन कुलकर्णी, अजय कुमार सिंह और सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।
सचिव रैंक में आठ अधिकारियों की प्रोन्नति की तैयारी
सचिव रैंक में आठ आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति के लिए भी प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है। इनमें मंजूनाथ भजंत्री, राहुल सिन्हा, ए दोड्डे राय, राय महिमापत रे,, बाघमारे प्रसाद कृष्ण प्रसाद, विराजेश्वरी बी, छवि रंजन और केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात प्रभात कुमार के नाम शामिल हैं।
प्रभात कुमार गैर राज्य सिविल सेवा (नॉन एससीएस) से आईएएस अधिकारी बने हैं। उन्हें भी प्रतिनियुक्ति के दौरान प्रोफार्मा प्रोन्नति का लाभ दिए जाने पर विचार हो सकता है।
दिसंबर में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद अधिकारियों के नाम यूपीएससी को अनुशंसा के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद आयोग की प्रक्रिया पूरी होने और संबंधित स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद ही प्रोन्नति पर अंतिम फै

