Home » Jharkhand Secretariat Service : सचिवालय सेवा की नई नियमावली में प्रमोशन की अवधि बढ़ाने की तैयारी

Jharkhand Secretariat Service : सचिवालय सेवा की नई नियमावली में प्रमोशन की अवधि बढ़ाने की तैयारी

by Nikhil Kumar
PROJECT BHAWAN
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रशाखा पदाधिकारी को दो की जगह आठ साल में प्रमोशन देने का प्रस्ताव, अंडर सेक्रेटरी स्तर पर भी बढ़ सकती है अवधि

रांची : झारखंड सचिवालय सेवा की नई नियमावली तैयार की जा रही है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन की अवधि बढ़ाने पर विचार हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने पर प्रशाखा पदाधिकारी के प्रमोशन की अवधि दो साल से बढ़ाकर आठ साल की जा सकती है। वहीं, अंडर सेक्रेटरी स्तर के पदाधिकारियों के प्रमोशन की अवधि छह साल से बढ़ाकर आठ साल करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा सचिवालय सेवा के अन्य पदों पर भी पदोन्नति की समय-सीमा में बदलाव की संभावना है।
कार्मिक विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव
सचिवालय सेवा की नई नियमावली के लिए कार्मिक विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभागीय स्तर पर नियमों में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, प्रमोशन की अवधि में बदलाव को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के कार्यरत होने के बाद कवायद

सचिवालय में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के कार्यरत होने के मद्देनजर प्रमोशन की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की जा रही है। नई नियमावली में विभिन्न पदों के लिए निर्धारित सेवा अवधि और पदोन्नति से जुड़े प्रावधानों को नए सिरे से तय किया जा सकता है।

प्रमोशन की अवधि बढ़ाने पर असंतोष

प्रमोशन की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव की चर्चा के बीच सचिवालय सेवा के अधिकारियों के एक वर्ग में असंतोष भी बताया जा रहा है। यदि प्रस्तावित बदलाव लागू होता है, तो पदाधिकारियों को अगली पदोन्नति के लिए पहले की तुलना में अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, नई नियमावली का अंतिम स्वरूप सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Comment