Home » Chaibasa Murder News : जेटेया में टांगी से वार कर 18 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी सलमान हिरासत में

Chaibasa Murder News : जेटेया में टांगी से वार कर 18 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी सलमान हिरासत में

पोखरपी टोला मुंडासाई में आपसी विवाद के बाद वारदात, पुलिस कर रही मामले की जांच

by Rajeshwar Pandey
gumla Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरपी टोला मुंडासाई में आपसी विवाद के बाद एक युवक की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय कानु लागुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात कानु लागुरी और सलमान रोज की तरह मोगा लागुरी के घर में सोने के लिए गए थे। दोनों ने साथ बैठकर भोजन भी किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर सलमान ने घर में रखी टांगी उठाकर कानु लागुरी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से कानु जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

सोमवार तड़के घर के मालिक मोगा लागुरी की नींद खुलने पर घटना की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सोमवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों के अनुसार, आरोपी सलमान कुमाडूंगी थाना क्षेत्र का निवासी है। वह काफी समय से पोखरपी टोला मुंडासाई में रहकर मवेशी चराने का काम करता था। कानु लागुरी और सलमान लंबे समय से मोगा लागुरी के घर में साथ रहते और रात में वहीं सोते थे।

फिलहाल, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Read Also Chaibasa News : पेसा कानून को लेकर कुमारडुंगी में ग्रामीण मुंडाओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र मरावी ने की बैठक

Related Articles

Leave a Comment