Home » Jamshedpur Theft : सीतारामडेरा में दुकान में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, टेल्को में फिर चोरी

Jamshedpur Theft : सीतारामडेरा में दुकान में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, टेल्को में फिर चोरी

लौहनगरी में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा के पास राहुल गुप्ता की दुकान में 25 अक्टूबर को चोरी हुई थी। इस मामले में राहुल गुप्ता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि घटना का आरोपी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ही भुइयांडीह कल्याण नगर का रहने वाला बादल लोहार है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी बादल लोहार को दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। बादल लोहार के पास से चोरी का एक मोबाइल और ₹3200 नकद मिला है। राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके दुकान से मोबाइल और नकदी की चोरी हुई है। दुकानदार राहुल गुप्ता उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती मंगल कॉलोनी का रहने वाला है।

दूसरी घटना में टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को क्लब के पास रहने वाले शमशेर खान के घर पर चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने 24 अक्टूबर की रात शमशेर खान के घर से नकदी और जेवरात पार कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके पहले भी टेल्को में एक घर से तीन मोबाइल और नकदी की चोरी हुई थी।

Related Articles

Leave a Comment