Home » Dumka Crime : खस्सी चोरी कर कार से भाग रहा था,तेज रफ्तार में पलट गई गाड़ी, फिर ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक

Dumka Crime : खस्सी चोरी कर कार से भाग रहा था,तेज रफ्तार में पलट गई गाड़ी, फिर ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक

घर के बाहर से खस्सी चुराकर भागा धनबाद का युवक,ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की छानबीन।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​दुमका : शहर के रसिकपुर इलाके में मंगलवार की दोपहर एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दिन भर यह चर्चा का विषय भी बना रहा। चोर खस्सी (बकरा) चोरी कर ओमनी कार से भाग रहा था। घटना मंगलवार दोपहर की है।

रसिकपुर मोहल्ले में एक घर के बाहर बंधा हुआ खस्सी अचानक गायब हो गया। एक युवक खस्सी को अपनी ओमनी कार में लादकर तेजी से भागने लगा। हालांकि, घर के सदस्यों और आसपास के लोगों की नजर इस हरकत पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत शोर मचाया और चोर का पीछा करना शुरू कर दिया।

​भागने की हड़बड़ी में पलटी कार

पकड़े जाने के डर से युवक कार को बेहद तेज रफ्तार में भगा रहा था। हड़बड़ी इतनी ज्यादा थी कि रसिकपुर के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। मौका मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

​पुलिस पहुंची और आरोपी को लिया हिरासत में

हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से किसी तरह आरोपी को सुरक्षित बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पकड़ा गया आरोपी की पहचान धनबाद जिले के झरिया इलाके का निवासी मोहम्मद रहमान के रूप में हुई है।

​पुलिस कर रही पूछताछ

नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अकेला ही इस वारदात को अंजाम देने आया था, उसके साथ गाड़ी में कोई अन्य साथी मौजूद नहीं था। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह सिर्फ चोरी के इरादे से दुमका आया था या इस तरह की किसी अन्य वारदात में भी उसका हाथ रहा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद इस पूरे मामले से जुड़े कई और राज सामने आ सकते हैं।
Read Also: Ranchi Police: रांची पुलिस की बड़ी पहल, 236 में से 184 समस्याओं का त्वरित समाधान 

 

 

Related Articles

Leave a Comment