Home » Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में बाबा फैंसी स्टोर के बाहर एयर राइफल से भय पैदा करने का आरोप, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में बाबा फैंसी स्टोर के बाहर एयर राइफल से भय पैदा करने का आरोप, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में दुकान संचालक पवन कुमार पांडेय ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
FIRING
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बाबा फैंसी स्टोर के संचालक ने अपनी दुकान और घर के बाहर हवाई फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति हाथ में राइफल जैसी दिखने वाली वस्तु लेकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि, एसएसपी कार्यालय का कहना है कि आरोपियों ने एयर राइफल से डर पैदा करने की कोशिश की है।

इस मामले में दुकान संचालक पवन कुमार पांडेय ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बस्ती के ही प्रमोद दुबे और अन्य लोगों पर दुकान तथा घर के बाहर एयर गन चलाने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच शिकायत सामने आई है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही, शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

एयर राइफल से भय उत्पन्न करने का प्रयास; एयर राइफल जब्त

इस मामले में एसएसपी कार्यालय ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि रात्रि में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय उत्पन्न करने के प्रयास के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एयर राइफल जब्त की है। मामले में आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Read also – Jamshedpur News : जमशेदपुर से न्यूजीलैंड तक पहुंची मां की ममता, अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार; सात महीने में आठ बच्चों को मिला आशियाना

Related Articles

Leave a Comment