Home » Seraikela News : आदित्यपुर की उत्कल कंपनी में हादसा, सिर पर भारी पाइप गिरने से कपाली के वेल्डर की मौत

Seraikela News : आदित्यपुर की उत्कल कंपनी में हादसा, सिर पर भारी पाइप गिरने से कपाली के वेल्डर की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
adityapur accident company.webp 1
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित उत्कल कंपनी में काम करने के दौरान भारी पाइप की चपेट में आने से 28 वर्षीय मजदूर इरशाद आलम की मौत हो गई। वह कपाली के अंसार नगर का रहने वाला था और कंपनी में वेल्डर का काम करता था। टीएमएच में इलाज के दौरान बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजा देने की मांग की है। परिजन गुरुवार को कंपनी पहुंचे और प्रबंधन के अधिकारियों से मुलाकात की।

गौरतलब है कि यह हादसा मंगलवार की शाम को हुआ था। इरशाद कंपनी परिसर में अपने काम में लगा था। इसी दौरान एक बड़े वाहन पर लदे सामान में से भारी पाइप नीचे गिर गया। पाइप सीधे इरशाद के सिर पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि इरशाद पिछले दो महीने से उत्कल कंपनी में काम कर रहा था। वह सात भाइयों में छठे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुआवजे की मांग, कंपनी ने दिया बातचीत का भरोसा

हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि, मुआवजे को लेकर कंपनी की ओर से अब तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। कंपनी ने परिजनों से बातचीत कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। फिलहाल परिवार को कंपनी के फैसले का इंतजार है।

वहीं, इरशाद के शव का एमजीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। हादसे में एक युवा मजदूर की मौत से परिवार के सामने दुख के साथ आर्थिक चिंता भी खड़ी हो गई है। अब सबकी नजर कंपनी प्रबंधन की ओर से लिए जाने वाले फैसले पर है।

Read also Jamshedpur Crime : टाटानगर स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत, दोस्त राहुल घायल

Related Articles

Leave a Comment