Home » Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक 7वें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम किया जारी, 88.43 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक 7वें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम किया जारी, 88.43 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातक BA ,B.Sc. एवं B.Com.) सत्र 2022-26 के सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 10,276 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 9,088 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.43 रहा।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद 14 अक्टूबर से जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में केंद्रीकृत मूल्यांकन केंद्र के माध्यम से सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया।

कुलपति के दिशा-निर्देश पर शिक्षकों ने अवकाश के दिनों में भी मूल्यांकन कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। परिणामस्वरूप लगभग 17 दिनों के भीतर परीक्षा विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।

कुलपति ने दी बधाई

इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने परीक्षा परिणाम समय पर जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता है।

उन्होंने इस कार्य में लगे सभी शिक्षकों, परीक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और समर्पण से ही शैक्षणिक सत्र को नियमित बनाए रखना संभव है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 22 अक्टूबर 2026 को परीक्षा विभाग द्वारा बहुप्रतीक्षित द्वितीय जीई (G.E.) स्पेशल परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया था। इसके साथ ही बी.एड. सत्र 2024-26 के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए परीक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों एवं डाटा सेंटर की टीम के प्रयासों की सराहना की है। विश्वविद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराने तथा शैक्षणिक सत्र को नियमित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में जंगली हाथी का तांडव: खेत गए 22 वर्षीय युवक को कुचला, 5 दिन बाद जंगल से मिला विक्षत शव

Related Articles

Leave a Comment