रांची : रांची-मुरी सड़क निर्माण कार्य में लगी जय माता दी कस्ट्रक्शन कंपनी के रोड रोलर को अपराधियों ने जला दिया। यह मामला जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा के जरवाडीह गांव का है। रोड रोलर के अलावा गांव की पेयजल टंकी, सोलर प्लेट और बिजली के तार भी पूरी तरह से जल गये। इस वजह से जरवाडीह गांव में पेयजल और बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी है। बताया जाता है कि सोमवार को सोसो गांव की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक कंपनी के साइट पर पहुंचे। रोड रोलर को स्टार्ट कर आगे पीछे किया। इसके बाद डीजल डालकर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस पर पहुंची और जांच कर रही है।
171
Rakesh Pandey
प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 17 वर्षों से ज्यादा समय से सक्रिय. जर्नलिज्म में डिग्री। 2002 में सन्मार्ग, सलाम दुनिया, प्रभात खबर, ईटीवी और सूत्रकार में काम करने का अनुभव. हेल्थ, खेल और जनरल विषयों पर रिपोर्टिंग और डेस्क का काम. संगीत, रंगकर्म और लोक संस्कृति में दिलचस्पी
previous post

