राउरकेला(ओडिशा) : बरौनी – कोयंबटूर विशेष ट्रेन के यात्रियों ने गुरुवार को राउरकेला स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया। जिसके कारण यह ट्रेन स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। कहा जा रहा है कि उक्त एक एसपी बोगी में एसी खराब हो गया था। शिकायत के बावजूद कोच अटेंडर द्वारा ट्रेन की एससी को ठीक नहीं किया गया। जिसके कारण यात्रियों को भारी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही ट्रेन राउरकेला स्टेशन पर पहुंची यात्री यहां उतर गए तथा हंगामा करने लगे। हंगामा इतना बढ़ गया कि खुद स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को समझाया था।
बरौनी – कोयंबटूर विशेष ट्रेन का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा
122
previous post

