Home » G-20 की बैठक से पहले राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर, फ्रांस-नॉर्वे समेत कई देशों का करेंगे दौरा

G-20 की बैठक से पहले राहुल गांधी यूरोप की यात्रा पर, फ्रांस-नॉर्वे समेत कई देशों का करेंगे दौरा

by Rakesh Pandey
RAHUL GANDHI
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क, नई दिल्ली : G -20 : भारत द्वारा चांद पर चंद्रयान मिशन की सफलता और सूर्य के अध्ययन के लिए भेजे गए आदित्य L1 की सफलता के बाद पूरे विश्व में भारत की चर्चा हो रही है। वही दूसरी तरफ 8 से 10 सितंबर तक भारत के नई दिल्ली में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन की चर्चा भी पूरे विश्व में जोरों पर है।

क्योंकि यह सम्मेलन को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें विश्व के सभी बड़े देश अर्थव्यवस्था वाले देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। भारत जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबानी भी कर रहा है। इसे लेकर पूरी तरीके से तैयारी किया जा रहा है।

यूरोप निकले राहुल, 11 को लौटेंगे

इसी बीच कांग्रेस नेता सांसद नेता राहुल गांधी एक सप्ताह के लिए यूरोप की यात्रा पर चले गए हैं। वे यूरोप के विभिन्न देशों में जाकर कई बैठकों में भाग लेंगे। राहुल गांधी G-20 शिखर सम्मेलन के समाप्त होने के बाद 11 सितंबर को भारत लौटेंगे।

राहुल गांधी सबसे पहले यूरोपियन संघ के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। यूरोप दौर से पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर पूरे देश में यात्रा की थी। राहुल हाल ही में लद्दाख की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहां के स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की थी।

जानें, यूरोप यात्रा के दौरान कहां-कहां जायेंगे राहुल?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यूरोप यात्रा ठीक उस समय समय शुरू हुई है, जिस समय भारत G-20 शिखर सम्मेलन का मेजबानी कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यूरोप यात्रा के दौरान सबसे पहले 7 सितंबर को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों से मुलाकात करेंगे।

उसके बाद वे हेग जायेंगे जहां वे वकीलों के समूह, छात्रों व भारतीय प्रवासियों के साथ बैठक करेंगे। 8 सितंबर को राहुल गांधी फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करेंगे।

उसके बाद 9 सितंबर को पेरिस में श्रमिक संघ के साथ बैठक करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद 10 सितंबर को वे नार्वे के ओस्लो में भारतीय प्रवासी के साथ मुलाकात करेंगे। 11 सितंबर को राहुल गांधी भारत लौट आयेंगे।

यूरोप यात्रा से पहले राहुल गए थे अमेरिका

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी मंगलवार को यूरोप के 7 दिवसीय यात्रा पर निकल चुके हैं। जिसकी चर्चा खूब हो रही है। राहुल गांधी यूरोप यात्रा से पहले 30 मई को 10 दिवसीय अमेरिका दौरा पर गए थे।

उस दौरान उन्होंने अमेरिका के वाशिंगटन, न्यूयार्क और सेन फ्रांसिस्को में रह रहे भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कार्यक्रमों को संबोधित भी किया था। राहुल गांधी ने अमेरिका दौरान के दौरान पीएम मोदी पर खूब निशाना साधा था।

READ ALSO : I.N.D.I.A गठबंधन की मांग, संसद के विशेष सत्र का एजेंडा बताए केंद्र सरकार

पीएम मोदी पर लगाए थे आरोप

उस दौरान उन्होंने नये सांसद भवन के निर्माण पर भी पीएम मोदी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को बताया था कि पीएम मोदी देश के असली मुद्दों को भटकाने के लिए सांसद भवन का उद्घाटन किया है।

उन्होंने कहा था की मोदी सरकार देश में बेरोजगारी को दूर करने, महंगाई कम करने, नफ़रत की राजनीति नहीं करने और शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात नहीं करती है। राहुल गांधी कई बार पीएम मोदी को इस मुद्दे पर घेर चुके हैं।

Related Articles