Home » RANCHI NEWS: एसीबी ने बेड़ो थाना के दारोगा को इतने रुपए घूस लेते किया गिरफ्तार

RANCHI NEWS: एसीबी ने बेड़ो थाना के दारोगा को इतने रुपए घूस लेते किया गिरफ्तार

by Vivek Sharma
एसीबी की टीम ने बीते मंगलवार को केडिया को रांची से गिरफ्तार किया था
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में एसीबी ने बेड़ो थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके टाटा एलपीटी 14 चक्का ट्रक की यांत्रिक जांच के लिए एमवीआई को रिपोर्ट भेजने के बदले दारोगा द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। वह रिश्वत नहीं देना चाहता था, लेकिन आरोपी बार-बार फोन कर थाना बुलाकर दबाव बना रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने 7 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार 9 जनवरी को एसीबी के धावा दल टीम ने आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बेड़ो थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles