Home » Chaibasa Crime News : सीएससी संचालक से 25 हजार की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बंदगांव पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Chaibasa Crime News : सीएससी संचालक से 25 हजार की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बंदगांव पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना इलाके में एक कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी संचालक को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने की कोशिश करने वाले एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बंदगांव थाना क्षेत्र के सीएससी संचालक गोविंद मुण्डरी के पास 15 अक्टूबर 2026 को एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने सीएससी चलाने की एवज में मात्र चार घंटे के भीतर 25,000 रुपये बतौर रंगदारी देने की मांग की। उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो संचालक और उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद भी जब पैसे नहीं मिले, तो मुण्डरी को दोबारा कॉल करके 24 घंटे के अंदर जान से मारने की चेतावनी दी गई।इस गंभीर धमकी से परेशान होकर पीड़ित संचालक ने 16 अक्टूबर 2026 को बंदगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बंदगांव थाना कांड संख्या 14/2026, 16 अक्टूबर 2026, और बीएनएस की धाराओं (308(2)/308(4)/351(2)/351(3)) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देशानुसार चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के मार्गदर्शन में एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई। इस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी सन्नी कुजूर उर्फ रौशन एक्का उम्र 39 वर्ष पिता स्वर्गीय वरदान एक्का महुलसाई थाना मुफ्फसिल थाना जिला पश्चिमी सिंहभूम निवासी

को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

बरामद सामान

मोबाइल फोन – 03

हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल – 01

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी मुफ्फसिल चाईबासा थाना कांड संख्या- 114/2004 और 13/2026 में आरोपी रह चुका है।

यह रहे छापामारी अभियान में

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में बंदगांव थाना प्रभारी पु.अ.नि. पवन कुमार चौधरी, पु.अ.नि. धीरेन्द्र देव मनीषी और थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस की आम जनता से अपील

चाईबासा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके साथ कभी भी रंगदारी, धमकी या किसी तरह की आपराधिक घटना घटे, तो बिना डरे तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। किसी भी आपात स्थिति के लिए 112 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क करें।

Read Also Chaibasa News : एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग: चाईबासा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत, फ्रेंडस कोल्टस को 68 रन से हराया

Related Articles

Leave a Comment