Home » नौ सदस्यों की निष्क्रियता से बाधित रहा समिति का कार्य, निंदा प्रस्ताव पारित

नौ सदस्यों की निष्क्रियता से बाधित रहा समिति का कार्य, निंदा प्रस्ताव पारित

by Rakesh Pandey
Adarsh ​​Cooperative Housing Self Reliant Committee
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Adarsh ​​Cooperative Housing Self Reliant Committee :  आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वबालंबी समिति लि. (एएसजीएनएसएस लिमिटेड) की 20वीं वार्षिक आमसभा रविवार को हुई। सभा में ऑडिटर्स रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए योग नंदन यादव ने बताया कि कुल नौ सदस्यों की निष्क्रियता के कारण समिति का कार्य बार-बार बाधित हो रहा है। इस वजह से पिछले साल की तुलना में प्रॉफिट नहीं हुआ, बल्कि मात्र 40 लाख का प्रॉफिट साल 2022-2023 में हुआ है।

उन्होंने नौ निष्क्रिय सदस्यों के बारे में बताते हुए, विस्तृत जानकारी दी। उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। एक सदस्य ने यहां तक कहा कि समिति के बाई लॉस में यह परिवर्तन लाया जाये कि समिति के द्वारा निर्मित हाउसिंग काम्प्लेक्स में रहते हुए कोई भी ऐसा कार्य करता है जो समिति के अन्य सदस्यों के लिए हानिकारक है तो उस पर समिति अन्य तरह की कार्रवाई कर काम्प्लेक्स से बाहर निकाल सकें।

बजट प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्य कार्यकारी ने बताया कि चूंकि किसी भी परियोजना का प्रस्ताव नहीं है, अतः बजट केवल सर्विसेज को प्रदान करने एवं उससे होने वाले आय पर निर्भर है। जो टाटा स्टील या जुस्को द्वारा निर्धारित टैरिफ या मिनिमम वेज्स के आधार पर टैरिफ़ में कमी या वृ‌द्धि होती है इसलिए बजट का आधार इंडिपेंडेंट नहीं है।

इससे पूर्व सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की। गुरमीत सिंह ने सभा में उपस्थित सभी का स्वागत किया. डिप्टी सीईओ-2 अशोक कुमार उपाध्याय ने पिछली सभा की कार्यवाही सदस्यों के बीच प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी गई। आम सभा में डिप्टी सीईओ-1 राजेश कुमार ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सदस्यों से इस पर प्रतिक्रिया मांगी। सभी सदस्यों ने निदेशक मंडल की रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान कर दी।

15वीं आमसभा में पारित प्रस्ताव को लागू करने के बारे में सभा को बताया गया कि झारखंड स्वलम्बी सहकारी अधिनियम की धारा 13 के प्रावधानों को लागू करने के लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है एवं अगले 6 महीने के अंदर इसे मुर्तरूप दिया जा सकेगा। तब आवश्यकता होने पर आमसभा बुलाकर सदस्यों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा. फिलहाल 2 कंपनी समिति के शेयर कैपिटल में निवेश के सैद्धांतिक रूप से राजी हुआ है एवं 75 करोड़ रुपये तक के निवेश का आश्वासन दिया है। इसके उपरांत एनसीडीसी से भी समिति को ऋण प्राप्त हो सकती है।

बशर्ते एजुकेशनल एवं हेल्थ केयर का काम तथा आर्गेनिक फार्मिंग एवं फ़िशिरी की परियोजना चलाई जा सके। उन्होंने आम सभा के सामने सेक्शन 13 में परिवर्तित करने के प्रस्ताव की पुनः मंजूरी मांगी, जिसे आमसभा ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। समिति के बाई-लॉस में कुछ परिवर्तन किए जाने के प्रस्ताव की मंजूरी आमसभा ने सर्वसम्मति से दी। बैठक में 1055 सदस्य शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन समिति के डिप्टी सीईओ अशोक कुमार उपाध्याय ने किया।

Read Also-सोनारी आदर्श सोसाइटी का चुनाव कराने का आदेश, दो माह में पूरी करनी होगी प्रक्रिया

Related Articles