Home » HANDLOOM EXPO: हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन कर बोले उद्योग सचिव, इस सेक्टर में काम करने वालों के सहयोग के लिए सरकार तैयार

HANDLOOM EXPO: हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन कर बोले उद्योग सचिव, इस सेक्टर में काम करने वालों के सहयोग के लिए सरकार तैयार

झारक्राफ्ट की एमडी कीर्ति श्री ने बताया कि इस एक्सपो में कुक्कुम धागे के निर्माण की विधि और कपड़े की बुनाई का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राज्य और अन्य प्रांतों के क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

by Anurag Ranjan
HANDLOOM EXPO: हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन कर बोले उद्योग सचिव, इस सेक्टर में काम करने वालों के सहयोग के लिए सरकार तैयार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मोरहाबादी मैदान में 25 फरवरी से 10 मार्च तक चलने वाले स्टेट हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन मंगलवार को उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया। इस एक्सपो का आयोजन झारखंड के इतिहास में पहली बार किया जा रहा है। यह एक बेहतरीन मंच है, जो न केवल राज्य के बुनकरों को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि पूरे देश के कई राज्यों को भी मौका दे रहा है। एक्सपो में 80 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें देश भर के बुनकर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्योग सचिव ने कहा कि झारखंड एक विकसित राज्य बन रहा है और यहां के लोग कला प्रेमी हैं। इस एक्सपो के माध्यम से बुनकरों को सरकार द्वारा शेड निर्माण, मशीनरी,ल और अन्य सुविधाओं के लिए सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही यह प्लेटफार्म बुनकरों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के क्रय-विक्रय का अवसर प्रदान करेगा।

धागा निर्माण का लाइव डेमोंस्ट्रेशन

झारक्राफ्ट की एमडी कीर्ति श्री ने बताया कि इस एक्सपो में कुक्कुम धागे के निर्माण की विधि और कपड़े की बुनाई का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राज्य और अन्य प्रांतों के क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा। एक्सपो में बुनकरों के लिए लूम, वर्कशेड और ट्रेनिंग के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, एमडी ज़िडको आकांक्षा रंजन और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के सीईओ हिमांशु मोहन समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Read Also: सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल कोर्स का परिणाम जारी, शहर के कई छात्राें ने पायी सफलता

Related Articles