Home » Chaibasa Hindi News : पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग: जोबा माझी

Chaibasa Hindi News : पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग: जोबा माझी

सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय चाईबासा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, सांसद जोबा माझी रहीं चीफ गेस्ट

by Rajeshwar Pandey
chaibasa news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय चाईबासा में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रहीं। वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को चार समूह में बांटा गया था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

इससे पहले, सांसद ने मशाल जलाकर खेलकूद प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। सांसद जोबा माझी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। पढ़ाई और खेल दोनों में अनुशासन आवश्यक है। वार्षिक खेलकूद की थीम ‘एक विद्यालय एक भावना’ हमें एक सूत्र में बांधती है। सांसद ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हमें गलतियों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में परेड मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम में प्राचार्य फादर यूजीन एक्का, फादर चौन्हास खलखो, फादर एडवर्ड सरदाना, फादर वर्णन डिसूजा, फादर निकोलस केरकेट्टा, सिस्टर ज्योत्सना, डॉ सौम्य सेन गुप्ता, विकास दोदराजका आदि मौजूद रहे।

Read Also- Jamshedpur No Entry : शबे बारात को लेकर तीन फरवरी को जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री

Related Articles

Leave a Comment