Home » RANCHI NEWS: पूर्व मंत्री आलमगीर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या कह दिया नेताओं ने

RANCHI NEWS: पूर्व मंत्री आलमगीर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या कह दिया नेताओं ने

by Vivek Sharma
RANCHI: आलमगीर आलम की जमानत पर बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए, वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमानत मिलने पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक छवि खराब करने की बात कही है।

बाबूलाल ने एक्स पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आलमगीर आलम को मिली राहत केवल उम्र और बीमारी के आधार पर कड़ी शर्तों के साथ दी गई अंतरिम जमानत है, न कि उन्हें बाइज्जत बरी किया गया है। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से बाहर आने का मौका मिला है, लेकिन इसे निर्दोष होने का प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए। बाबूलाल ने कहा कि जिस मामले में मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के घर से करीब 32.20 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हों, उसमें जनता सवाल पूछेगी ही।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समर्थक ऐसे जश्न मना रहे हैं मानो कोई क्रांतिकारी आजादी की लड़ाई लड़कर लौटा हो। मिठाइयां बांटी जा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं और आतिशबाजी हो रही है। जबकि मामला गंभीर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपों से जुड़ा है। अदालत की प्रक्रिया अभी बाकी है और कानून अपना काम करेगा। उन्होंने लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों का दाग आसानी से नहीं मिटता और अदालत की दस्तक देर से जरूर आती है, लेकिन आती जरूर है।

कांग्रेस का आरोपों पर पलटवार

वहीं कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोपों के जरिए आलमगीर आलम की स्वच्छ राजनीतिक छवि को खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उचित न्यायिक प्रक्रिया के तहत जमानत दी है क्योंकि जांच एजेंसी अपने आरोपों को मजबूती से साबित नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आलमगीर आलम सभी आरोपों से मुक्त होंगे। उन्होंने भाजपा पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही बाबूलाल मरांडी को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने नेताओं और भ्रष्टाचार के मामलों पर भी नजर डालनी चाहिए।

READ ALSO: RANCHI NEWS: उपायुक्त ने की दो महत्वपूर्ण बैठक, जानें क्या था मुख्य एजेंडा

Related Articles

Leave a Comment