Home » RANCHI NEWS: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 10 में मिलेगा पानी, कॉफी और समोसे के लिए देने होंगे 20 रुपये

RANCHI NEWS: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 10 में मिलेगा पानी, कॉफी और समोसे के लिए देने होंगे 20 रुपये

20 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री करेंगे उड़ान यात्री कैफे समेत कई स्टॉल्स का उद्घाटन

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची एयरपोर्ट पर 20 मई को बिरसा मुंडा स्टैच्यू, किड्स प्ले जोन और उड़ान यात्री कैफे समेत कई नई सुविधाओं का उद्घाटन होगा।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में 20 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू कई यात्री सुविधाओं की शुरुआत करेंगे। एयरपोर्ट परिसर में नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टैच्यू, किड्स प्ले जोन, उड़ान यात्री कैफे, लोकल आर्टिस्ट्स एंड हैंडीक्राफ्ट स्टॉल के अलावा फ्लाई बरारी स्टॉल का शुभारंभ किया जाएगा। ऐसे में अब एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों को उड़ान यात्री कैफे में मात्र 10 रुपये में चाय और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 20 रुपये में कॉफी, समोसा और मिठाई भी मिलेगी। इससे पैसेंजर्स की जेब पर बोझ नहीं बढ़ेगा।

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयरपोर्ट पहुंचकर सभी तैयारियों और स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर शुरू होने वाली इन सुविधाओं से यात्रियों को काफी राहत और बेहतर अनुभव मिलेगा। उ

न्होंने बताया कि सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है कि यात्रियों को कम कीमत में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।  उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे झारखंड की कला-संस्कृति को भी पहचान मिलेगी। आने वाले समय में एयरपोर्ट पर और सुविधाएं विकसित करने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: पूर्व मंत्री आलमगीर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या कह दिया नेताओं ने

Related Articles

Leave a Comment