Home » School Holidays : बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद और रामनवमी पर बंद रहेंगे स्कूल

School Holidays : बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद और रामनवमी पर बंद रहेंगे स्कूल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar School Holidays : बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार ने ईद और रामनवमी (Rama Navami) पर छुट्टियों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि 10 और 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर और 17 अप्रैल को रामनवमी का अवकाश रहेगा। सरकार ने ये फैसला सोमवार को सुनाया, जिसके तहत अब इन अवसरों पर शिक्षकों को आराम मिलेगा।

Bihar School Holidays : छुटि्टयों पर चल रहा था विवाद

बता दें कि शिक्षा विभाग में केके पाठक के अपर मुख्‍य सचिव बनाए जाने के बाद से शिक्षकों की छुटि्टयों पर लगातार विवाद चल रहा है। पाठक ने खासकर शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती को लेकर भी पिछले साल आदेश जारी किए थे। उनके आदेश से कई त्‍योहारों की छुटि्टयां रद्द हो गईं थीं। इस पर काफी बवाल भी हुआ।

Bihar School Holidays : बिहार में होली पर नहीं मिली थी छुट्टी

बिहार में इन दिनों शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही है। इस कारण होली के त्‍योहार में भी छुट्टी नहीं मिल सकी थी। इस दौरान शिक्षकों की ट्रेनिंग लगा दी गई और होली पर 1 से 5 तक के शिक्षकों को अवकाश नहीं दिया गया था। इसके बाद ईद की छुट्टी को लेकर भी संशय पैदा हो गया था। हालांकि, मुख्‍यमंत्री ने इस पर सारा संशय खत्‍म कर दिया और छुटि्टयों को लेकर बाकायदा घोषणा कर दी है।

 

Read also:- और इस वजह से झारखंड के इन 23 शिक्षकों की रोक दी गई सैलरी, अब आगे…

Related Articles