Home » Chaibasa News : किरीबुरू माइंस में सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर द्विपक्षीय वार्ता, कई मांगों पर प्रबंधन ने दिया आश्वासन

Chaibasa News : किरीबुरू माइंस में सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर द्विपक्षीय वार्ता, कई मांगों पर प्रबंधन ने दिया आश्वासन

महिला कर्मियों के चेंजिंग रूम, सुरक्षा ऑडिट और ठेका मजदूरों के मुद्दे पर बनी सहमति

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत किरीबुरू माइंस में कर्मचारियों की सुविधाओं, खदान सुरक्षा और ठेका श्रमिकों के अधिकारों को लेकर प्रबंधन और बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में महिला कर्मियों से लेकर ठेका मजदूरों तक की कई अहम मांगें रखी गईं, जिन पर प्रबंधन ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

वार्ता में प्रबंधन की ओर से सीजीएम माइंस पी.एम. शिरपुरकर, महाप्रबंधक (एचआर) अमित कुमार विश्वास और सहायक प्रबंधक (एचआर) प्रवीण मीणा मौजूद रहे। वहीं यूनियन की ओर से इंटक/जेजीओएम उपाध्यक्ष एन.के. सिंह, जोनल सेक्रेटरी विद्युत सरकार, हरिहर महाकुड़, नारायण सिरका, विकास कुमार पांडे और कोषाध्यक्ष देव कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

यूनियन ने मांग की थी कि महिला कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। इस पर प्रबंधन ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 2 से 4 दिनों के भीतर इसका उद्घाटन करा दिया जाएगा।

खदान से बंकर तक संयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग पर भी सहमति बनी है। यूनियन ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह ऑडिट जरूरी है। इसके अलावा बैंकमोड़ से मुर्गापारा तक स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पर प्रबंधन ने स्वीकृति दे दी है। उत्पादन बढ़ाने के लिए नया एक्सकेवेटर उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में यूनियन ने ठेका श्रमिकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई का लाभ, क्वार्टरों के रखरखाव, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, त्वरित रेफरल की सुविधा, खराब RFID कार्ड बदलने और इलेक्ट्रिकल विभाग में स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। पिट सेफ्टी कमेटी में यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल करने की भी मांग की गई।

यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

Read Also Chaibasa News : लगातार बारिश बनी मुसीबत, गुटुसाई में मकान ढहा, एक घायल

Related Articles