Home » Bokaro Crime: बोकारो सिविल कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच

Bokaro Crime: बोकारो सिविल कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर को फौरन खाली करवा दिया। वहीं डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और कैंपस में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro : बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर को फौरन खाली करवा दिया। वहीं डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और कैंपस में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

वाहनों की भी चल रही जांच

पुलिस की तरफ से एमएसएमडी की मदद से परिसर में खड़े वाहनों की भी जांच की जा रही है। अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को एहतियात के तौर पर जिला अधिवक्ता संघ परिसर में ही अपने-अपने क्लाइंट के साथ रहने की सलाह दी गई है।बताते हैं कि एक ईमेल के जरिए यह सूचना मिली थी कि कोर्ट परिसर में बम है। इसके बाद एसपी की अगुवाई में पुलिस टीम तत्काल सिविल कोर्ट पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment